पर्चा थमा कर भट्ठेदार से एक लाख की मांगी लेवी जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
पर्चा थमा कर भट्ठेदार से एक लाख की मांगी लेवी जांच में जुटी पुलिस

जहानाबाद. कल्पा थाना क्षेत्र के किनारी बाजार के समीप संचालित एक भट्ठेदार से लेवी मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है. नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार उत्तरी दौलतपुर के रहने वाले ईंट भट्ठा मालिक संजय कुमार ने लेवी का पर्चा मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया है.

विज्ञापन

जहानाबाद. कल्पा थाना क्षेत्र के किनारी बाजार के समीप संचालित एक भट्ठेदार से लेवी मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है. नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार उत्तरी दौलतपुर के रहने वाले ईंट भट्ठा मालिक संजय कुमार ने लेवी का पर्चा मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया है. मूल रूप से मखदुमपुर थाना क्षेत्र के नौगढ़ के रहने वाले संजय कुमार ने बताया है कि उनका सौरभ ईंट उद्योग के नाम से किनारी बाजार के समीप चिमनी भट्ठा संचालित है. बीती रात एक अज्ञात व्यक्ति भट्ठा पर आया और मजदूर को परचा थमा चला गया. पर्चा पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी लिखा हुआ था, जिसमें लेवी के रूप में एक लाख रुपये लेवी की बात कही गयी है. भट्ठा मालिक ने बताया है कि पर्चा में कोई भी मोबाइल नंबर अंकित नहीं है और न ही यह अंकित किया गया है. पैसा कहां और किसी व्यक्ति को देना है, यह भी जानकारी नहीं दी गयी है. सूचक ने बताया है कि लेवी का पर्चा देने वाला व्यक्ति मजदूर पर्चा थमा कर चुपचाप चला. इस बाबत एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया है कि पुलिस को शिकायत मिली है. मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन