ePaper

Jehanabad : उमस भरी गर्मी से लोग हो रहे हैं बेहाल

Updated at : 08 Sep 2025 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : उमस भरी गर्मी से लोग हो रहे हैं बेहाल

जिले के लोग उमस भरी गर्मी से हलकान हो रहे हैं. पिछले कई दिनों से जिले में बारिश नहीं हुई है. तीखी धूप जिले के लोगों को परेशान कर रही है. उमस भरी गर्मी के कभी बीच में एक दो दिन हल्की सी बारिश होती है उसके बाद फिर से तीखी धूप उग जाती है जिससे उमस भरी गर्मी और भी सताने लगती है.

विज्ञापन

जहानाबाद

. जिले के लोग उमस भरी गर्मी से हलकान हो रहे हैं. पिछले कई दिनों से जिले में बारिश नहीं हुई है. तीखी धूप जिले के लोगों को परेशान कर रही है. उमस भरी गर्मी के कभी बीच में एक दो दिन हल्की सी बारिश होती है उसके बाद फिर से तीखी धूप उग जाती है जिससे उमस भरी गर्मी और भी सताने लगती है. इन दिनों जिले का यही हाल है. लोग उमसभरी गर्मी से परेशान हो रहे हैं. बीच में कभी हल्की बदली छाती है तो लोगों को लगता है कि अब मौसम बदलेगा और बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी, किन्तु बारिश नहीं होने के कारण उमस भरी गर्मी यूं ही सता रही है. पांच दिन पहले जिले में हल्की बारिश हुई थी,

लोगों को झमाझम बारिश की उम्मीद थी लेकिन उनकी उम्मीदो पर पानी फिर गया, फिर उसके अगले दिन तिथि धूप उग गई. इस बरसात में जहानाबाद जिले के लोगों की यही नियति बन गई है. पिछले एक पखवारे से जिले के लोग उमस भरी गर्मी झेल रहे हैं. बीच में एक दो दिन हल्की बारिश होती है तो उस समय मौसम सुहाना लगने लगता है लेकिन उसके अगले ही दिन उगने वाली कड़ी धूप उमस भरी गर्मी को और भी बढ़ा देती है. बारिश के बाद सूरज की तीखी किरण और तपिश उमेश भरी गर्मी के साथ सफोकेशन पैदा करता है. ऊपर से रही सही कसर बिजली पूरी कर देती है. जिले में बिजली का आंखमिचौनी जारी है. ऐसे में जिले के लोग उमस भरी इस गर्मी से परेशान हो गए हैं. सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान वैसे तो 34 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया है किंतु यह तापमान वातावरण में मौजूद नमी हवा का दबाव और सूरज की किरणों को मिलाकर ऐसा माहौल तैयार किया है कि 34 सेंटीग्रेड वाला तापमान 41 डिग्री वाली गर्मी का एहसास कर रहा है. बीच बीच में आसमान में बादल तो उमड़-घूमड़ करते हैं किंतु बारिश नहीं होती, जिससे उमस और भी बढ़ जाती है जिससे लोग गर्मी से बेहाल हो जाते हैं. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आंखमिचौनी जारी है. अक्सर बिजली आती जाती रहती है. लोग बिजली के बार-बार आने जाने से परेशान हो रहे हैं. कभी बिजली 10 से 20 मिनट काटी जाती है तो कभी घंटा-दो घंटा, कभी-कभी तो फाॅल्ट होने पर घंटों बिजली गुल रहती है तो कभी मेंटेनेंस कार्य को लेकर बिजली कभी दिनभर तो कभी रात भर गुल रहती है. इसके बाद भी दिन में कई बार बिजली की ट्रिपिंग होती है और आती-जाती है. लोगों को कहना है कि सरकार ने जब से 125 यूनिट बिजली फ्री की है तब से विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है. बिजली नहीं रहने के कारण लोगो को पंखे और कूलर की हवा भी नसीब नहीं हो पाती और उन्हें दिनभर पसीना बहाना पड़ता है. बिजली जाते ही लोग बेचैन हो जाते हैं. बिजली नहीं रहने पर महंगी एसी भी केवल कमरे की शोभा ही बढ़ाती नजर आती है. आम लोग बिजली रहने पर पंखे की हवा और नहीं रहने पर हाथ से पंखा झलकर इस उमस भरी गर्मी से लड़ने का प्रयास करते नजर आते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन