ePaper

Jehanabad : सावन माह के पहले दिन शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, की पूजा-अर्चना

Updated at : 11 Jul 2025 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : सावन माह के पहले दिन शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, की पूजा-अर्चना

सावन माह चढ़ते ही जिले के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही विभिन्न शिव मंदिर में भक्तों का आना शुरू हो गया था. मंदिरों में भक्तों के आने का यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा. सुबह से ही शिव भक्त विभिन्न मंदिरों में भगवान शिव के लिंग पर जलार्पण कर बेल पत्र चढ़ा रहे थे.

विज्ञापन

जहानाबाद

. सावन माह चढ़ते ही जिले के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही विभिन्न शिव मंदिर में भक्तों का आना शुरू हो गया था. मंदिरों में भक्तों के आने का यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा. सुबह से ही शिव भक्त विभिन्न मंदिरों में भगवान शिव के लिंग पर जलार्पण कर बेल पत्र चढ़ा रहे थे. भक्त भगवान शिव के लिंग पर चंदन, कुमकुम और हल्दी का लेप लगा रहे थे. चंदन और हल्दी के लेप से लिंग पर ओम और त्रिपट अंकित कर रहे थे. कनैली और धतूरे के फूल बाबा के शिवलिंग पर अर्पित किये जा रहे थे. जल बेलपत्र और भगवान शिव को भाग और धतूरे का भी भोग लगाया जा रहा था. जिले के ऐतिहासिक और पौराणिक वाणावर पर्वत स्थित शिव मंदिर पर अहले सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी थी. पूरी पर्वत शृंखला ओम नम: शिवाय और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज रही थी. सावन मास के पहले दिन दूर-दूर से लोग वाणावर पर्वत पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन और उन पर जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे थे. इधर शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी. अस्पताल मोड़ स्थित लाल मंदिर, शिवाजी पथ मोड़ स्थित शिव मंदिर, गौरक्षणी शिव मंदिर, बराह मंदिर स्थित शिव मंदिर, ऊंटा मोड़ स्थित शिव मंदिर, प्राचीन देवी मंदिर और बुढ़वा महादेव स्थान में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ नजर आ रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन