Jehanabad : पूजा पंडाल में नहीं बजेगा अश्लील गाना : एसडीओ

Published by : MINTU KUMAR Updated At : 21 Jan 2026 11:00 PM

विज्ञापन

गृह विभाग, बिहार सरकार तथा जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित करने के लिए एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा की

विज्ञापन

जहानाबाद नगर

. गृह विभाग, बिहार सरकार तथा जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित करने के लिए एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर विभाग द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के जानकारी दी गई. एसडीओ द्वारा शांति समिति के सदस्यों से अपील किया गया कि आप जहां जहां मूर्ति की स्थापना कर रहे हैं इसकी अनुज्ञप्ति अपने संबंधित थाना से प्राप्त कर लें. उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि कोई भी पूजा पंडाल में फुहार, अश्लील गाने का उपयोग नहीं किया जाएगा. जिला प्रशासन द्वारा कहीं भी कोई भी डीजे का अनुज्ञप्ति नहीं दी जा रही है इसलिए डीजे का उपयोग नहीं करेंगे. एसडीओ ने शांति समिति के सदस्यों को जानकारी दिया कि जो भी व्यक्ति मूर्ति स्थापना अथवा मूर्ति विसर्जन जुलूस के लिए अनुज्ञप्ति प्राप्त करेंगे वह अपना आधार आवश्यक संबंधित थाना में जमा करेंगे. एसडीओ ने शांति समिति के सदस्यों को बताया कि सभी मूर्तियों का विसर्जन 24 जनवरी तक हर हालत में कर लिया जाए. मूर्ति विसर्जन जिस भी स्थान पर करना है उसे अपने अनुज्ञप्ति आवेदन में निश्चित रूप से अंकित करेंगे. जिस भी मार्ग से मूर्ति विसर्जन के लिए मूर्ति को ले जाया जाएगा उसका रूट संबंधित थाना को उपलब्ध करायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन