Jehanabad : गहना और बाइक लेकर नवविवाहिता प्रेमी संग फरार

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : गहना और बाइक लेकर नवविवाहिता प्रेमी संग फरार

कल्पा थाना क्षेत्र के सुरंगापुर में घर में परिजन सोते रहे और नवविवाहिता गहना व बाइक लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गयी.

विज्ञापन

जहानाबाद. कल्पा थाना क्षेत्र के सुरंगापुर में घर में परिजन सोते रहे और नवविवाहिता गहना व बाइक लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गयी. इस संदर्भ में कल्पा थाना क्षेत्र के देवसी-खंधा के रहने वाले राजेंद्र विंद स्थानीय थाने में पुत्रवधू के गैर युवक के साथ फरार होने की शिकायत दर्ज की है. सूचक ने पुलिस को दिये शिकायत में कहा है कि मेरे पुत्र रोहित कुमार की शादी वर्ष 2025 के मई माह में हिंदू रीति-रिवाज से पटना जिले के धनरूआ थाना अंतर्गत रमजानीचक सन्नी विंद के पुत्री अंशु कुमारी के साथ हुई थी. 10 जुलाई की रात में सभी परिवार सोया हुआ था. रात में गैर लड़का के साथ बाइक जो मेरे पुत्र के नाम से था व लाखों रुपये का गहना लेकर फरार हो गयी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन