जहानाबाद: मोरहर नदी में डूबे युवक का 17 घंटे बाद मिला शव, एक-दूसरे के बचाने में डूब गये थे तीन दोसत

Updated:
विज्ञापन

नदी पर उमड़ी लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

जहानाबाद के गोपालपुर गांव में मोरहर नदी में डूबे युवक का शव 17 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद जिले के रतनी परसबिगहा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव स्थित मोरहर नदी में डूबे युवक का शव करीब 17 घंटे बाद शुक्रवार की सुबह बरामद किया गया. मृतक की पहचान ज्ञानचंद पंडित के 22 वर्षीय पुत्र रंजीव कुमार के रूप में हुई है. शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

एक-दूसरे को बचाने में डूबे थे तीन दोस्त

बताया जाता है कि गुरुवार की देर शाम गांव के तीन दोस्त मोरहर नदी में डूबने लगे. एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में दो युवक नदी में डूब गये, जबकि तीसरा युवक किसी तरह तैरकर बाहर निकल गया. धर्मेंद्र पंडित का 21 वर्षीय पुत्र सोहन कुमार भी नदी में डूबने के बाद लापता हो गया था. ग्रामीणों ने देर रात नदी किनारे झाड़ी से उसे जिंदा बरामद कर लिया. इलाज के बाद उसकी हालत ठीक बतायी गयी.

17 घंटे बाद नदी से निकाला गया शव

सोहन कुमार को बचाने के प्रयास में रंजीव कुमार भी नदी में डूब गया था. ग्रामीणों ने देर रात से ही नदी में उसकी तलाश शुरू कर दी थी. करीब 17 घंटे की मशक्कत के बाद शुक्रवार की सुबह 10 बजे रंजीव का शव नदी से बरामद किया गया. शव बाहर निकलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

सूचना मिलने पर परसबिगहा थानाध्यक्ष सर्वनारायण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन