Jehanabad : मुहाने नदी में डूबने से युवक की गयी जान

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : मुहाने नदी में डूबने से युवक की गयी जान

थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी 44 वर्षीय गणेश यादव की मौत मृत मुहाने नदी की खायी में डूबने से हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक को बीते दिन 11:30 बजे तक गांव में देखा गया था. उसके बाद से कहीं अता-पता नहीं चल रहा था. खोजबीन के क्रम में पता नहीं चलने पर गांव से सटे पूरब मृत मुहाने नदी के पास लोग जब पहुंचे तो किनारे में मृतक का गमछा और लाठी देखा गया

विज्ञापन

हुलासगंज. थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी 44 वर्षीय गणेश यादव की मौत मृत मुहाने नदी की खायी में डूबने से हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक को बीते दिन 11:30 बजे तक गांव में देखा गया था. उसके बाद से कहीं अता-पता नहीं चल रहा था. खोजबीन के क्रम में पता नहीं चलने पर गांव से सटे पूरब मृत मुहाने नदी के पास लोग जब पहुंचे तो किनारे में मृतक का गमछा और लाठी देखा गया. ग्रामीणों द्वारा स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर पानी में खोजबीन कराने पर शव को शनिवार को लगभग दस बजे रात में बाहर निकाला गया, तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया गया तथा मौके पर पुलिस पहुंचकर लाश को बरामद कर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मृत मुहाने नदी में स्थित इस गहरी खायी में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन