जिले में गैस संकट की अफवाहों से बचें, LPG का पर्याप्त स्टॉक मौजूद

LPG
Jahanabad News: जहानाबाद जिले में एलपीजी गैस की कमी को लेकर फैली अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है.
Jahanabad News: जहानाबाद जिले में एलपीजी गैस की कमी को लेकर फैली अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और पैनिक बुकिंग से बचें.
गैस एजेंसियों के साथ हुई अहम समीक्षा बैठक
जिला आपूर्ति पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी ने तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों, गैस एजेंसी संचालकों और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान जिले में कार्यरत 19 एलपीजी गैस एजेंसियों की आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गयी.
हजारों बुकिंग के बावजूद पर्याप्त स्टॉक
प्रशासन के अनुसार बुधवार को कुल 16,110 गैस बुकिंग के मुकाबले 3,493 सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रहा. इसके अलावा 1,242 सिलेंडर एजेंसियों को वितरण के लिए उपलब्ध कराये गये. जिले में औसत डिलीवरी अवधि 4.80 दिन दर्ज की गयी है.
लगातार हो रही जांच 704 स्थानों पर छापेमारी
जिले में आपूर्ति व्यवस्था को लेकर प्रशासन लगातार औचक निरीक्षण कर रहा है. अब तक एक गैस एजेंसी और तीन अन्य स्थानों पर निरीक्षण किया गया है, जबकि कुल 704 जगहों पर छापेमारी की जा चुकी है. अभी तक कहीं से भी कालाबाजारी या जमाखोरी की पुष्टि नहीं हुई है.
शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान
जिला प्रशासन ने बताया कि 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम (06114-223013) पर प्राप्त शिकायतों का तुरंत समाधान किया जा रहा है. अब तक कुल 4 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिन पर कार्रवाई जारी है.
प्रशासन की जनता से अपील अफवाहों से रहें दूर
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आवश्यकता के अनुसार ही गैस बुकिंग करें और किसी भी तरह की अफवाहों से बचें, क्योंकि जिले में एलपीजी की कोई कमी नहीं है.
ALSO READ: जानें जहानाबाद जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










