रतनी में पुलिस ने हंगामा करते शराबी को पकड़ा
धर-पकड़ अभियान के तहत शकुराबाद थाने की पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा करते एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराबी दयालचक गांव निवासी अमन राज बताया जाता है.
रतनी. धर-पकड़ अभियान के तहत शकुराबाद थाने की पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा करते एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराबी दयालचक गांव निवासी अमन राज बताया जाता है. इस बाबत थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि उक्त शराबी शराब के नशे में होकर नारायणपुर पुल के समीप हंगामा कर रहा था. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने लाई, जहां शराबी का ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई गई जिसमे शराब पीने की पुष्टि होने पर उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए