असामाजिक तत्वों की पहचान कर करें निरोधात्मक कार्रवाई : एसपी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Nov 2024 10:43 PM

विज्ञापन

शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. क्राइम मीटिंग में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सभी थानाध्यक्ष व ओपी अध्यक्ष से एक-एक कर लंबित कांडों के बारे में जानकारी ली एवं कांड के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

जहानाबाद

. शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. क्राइम मीटिंग में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सभी थानाध्यक्ष व ओपी अध्यक्ष से एक-एक कर लंबित कांडों के बारे में जानकारी ली एवं कांड के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि आगामी कुछ दिनों में पैक्स चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर थानाध्यक्ष अपने स्तर से पूरी तैयारी कर लें. एसपी ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों की पहचान कर निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिन लोगों से गड़बड़ी फैलने की आशंका है, वैसे लोगों के खिलाफ धारा 107 एवं बांडडाउन की कार्रवाई की जाए. एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को बूथ का सत्यापन करने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि अभी से ही थानाध्यक्ष चुनाव की तैयारी कर लें और विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष चौकसी बरतें.

एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को असामाजिक तत्वों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. क्राइम बैठक के दौरान एसपी ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रात्रि गश्ती पर भी विशेष जोर दिया. क्राइम बैठक में शराब तस्करों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाने एवं माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया. एसपी ने अपराधियों की धर-पकड़ में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि कुर्की जब्ती एवं फरार वारंटी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें. महत्वपूर्ण कांडों में फरार चल रहे अपराधियों के गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया गया. बैठक में एसडीपीओ राजीव कुमार, एसडीपीओ-2 संजीव कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर परमानंद कर्ण, नगर थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा समेत सभी सर्किल इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष एवं ओपी अध्यक्ष मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन