जहानाबाद में सड़क हादसा, 80 वर्षीय वृद्धा को ऑटो ने रौंदा, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Author Sanjay Anurag|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल में वृद्धा और उसके परिजन | Prabhat Khabar Network

सदर अस्पताल में वृद्धा और उसके परिजन | Prabhat Khabar Network

जहानाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई, जहां 80 वर्षीय एक वृद्धा की तेज रफ्तार ऑटो की चपेट में आने से मौत हो गई. यह घटना तब हुई जब वह अपने घर के पास सड़क पार कर रही थीं. दुर्घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन

Jehanabad Road Accident : जहानाबाद जिले के टेहटा थाना क्षेत्र के सुगांव के निकट सोमवार को सड़क हादसे में 80 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई. सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल वृद्धा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सड़क पार करते समय हुआ हादसा

मृतका की पहचान सुगांव निवासी 80 वर्षीय रधिया देवी के रूप में हुई है. बताया गया कि वह अपने घर के पास सड़क पार कर रही थीं. इसी दौरान तेज गति से आ रही एक ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं.

अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल वृद्धा को पहले मखदुमपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

हादसे के बाद चालक फरार

दुर्घटना के बाद ऑटो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में जांच कर रही है.

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

वृद्धा की मौत की खबर मिलते ही सदर अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया. मामले की जांच जारी है.


विज्ञापन
Sanjay Anurag

लेखक के बारे में

By Sanjay Anurag

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन