jehanabad News : वंशी थाने का सरकारी नंबर को साइबर फ्रॉड ने किया हैक

Updated:
विज्ञापन
jehanabad News : वंशी थाने का सरकारी नंबर को साइबर फ्रॉड ने किया हैक

वंशी थाने का सरकारी व्हाट्सएप नंबर 9031826469 बुधवार को साइबर ठगों द्वारा हैक कर लिया गया, जिससे दर्जनों लोग ठगी का शिकार हो सकते थे

विज्ञापन

वंंशी. वंशी थाने का सरकारी व्हाट्सएप नंबर 9031826469 बुधवार को साइबर ठगों द्वारा हैक कर लिया गया, जिससे दर्जनों लोग ठगी का शिकार हो सकते थे. साइबर फ्रॉड ने थाने के नंबर से पुलिस, पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों को संदेश भेज कर पैसे की मांग की. संदेश में कहा गया कि “हेल्प चाहिए, 25 हजार रुपए ऑनलाइन भेजिए, यूपीआइ काम नहीं कर रहा है, पैसा एक घंटे में रिटर्न किया जायेगा.” इस झांसे में कई लोग फंसने लगे और ठग ने उन्हें पैसे भेजने के लिए उकसाया. वहीं, जब पत्रकारों ने यूपीआइ कॉल पर बातचीत की, तो साइबर ठग ने अपनी जरूरत जताते हुए पैसे भेजने की मांग की. इस मामले की जानकारी थानाध्यक्ष धीरज कुमार को होने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि थाना का सरकारी व्हाट्सएप नंबर हैक किया गया है और किसी भी तरह का पैसा ठगों को न भेजा जाये. इसके बाद इस संबंध में शिकायत एसपी और साइबर थाने को दी गयी. जांच में पता चला कि झारखंड में बैठे साइबर फ्रॉड लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे. पुलिस ने बताया कि ठगों ने व्हाट्सएप चैट के माध्यम से नंबर में सेव सभी लोगों को अपना निशाना बनाया. थाना प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे संदेशों पर विश्वास न करें और किसी भी प्रकार का ऑनलाइन ट्रांसफर न करें. एसपी और साइबर थाना मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और जल्द ही साइबर ठगों को पकड़कर हवालात में भेजने की तैयारी कर रहे हैं. थाना प्रशासन ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लोगों को साइबर ठगी से बचाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान तेज कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन