सुजातपुर गांव में करेंट लगने से भैंस की मौत, पशुपालक को भारी नुकसान

Author Sunil kumar|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

घोसी के सुजातपुर गांव में ट्रांसफार्मर के करंट से एक भैंस की मौत हो गई। पशुपालक वीरेन्द्र यादव ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन

घोसी. सुजातपुर गांव में शुक्रवार को करेंट लगने से एक भैंस की मौत हो गई. इस घटना में पशुपालक को भारी आर्थिक क्षति हुई है. मृत भैंस सुजातपुर गांव निवासी वीरेन्द्र यादव की बताई जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीरेन्द्र यादव ने सुबह अपने मवेशियों को चराने के लिए घर से बाहर निकाला. इसी दौरान उनकी भैंस घर के समीप लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गई. वहां ट्रांसफार्मर से जुड़े अर्थ (अर्थिंग) के तार की चपेट में आने से भैंस को तेज करंट लग गया. करेंट इतना तेज था कि भैंस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर के पास अर्थिंग का तार खुला या असुरक्षित होने के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. लोगों ने बिजली विभाग से ऐसे स्थानों की नियमित जांच कराने और खुले तारों को सुरक्षित करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग को दी गई है. पशुपालक वीरेन्द्र यादव ने सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि एक दुधारू भैंस की मौत से परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है और ऐसे मामलों में शीघ्र राहत उपलब्ध कराई जानी चाहिए. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन