जहानाबाद में अपहरण और चोरी के आरोपियों समेत 9 धराए, 215 किलो जावा महुआ जब्त

Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में आरोपी.

Jehanabad News : पुलिस ने अलग-अलग थानों क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान कई जगहों पर सघन वाहन जांच की गई. फरार वारंटियों पर कार्रवाई की गयी.

विज्ञापन

जहानाबाद से संजय अनुराग की रिपोर्ट
Jehanabad News : पुलिस ने पिछले 24 घंटे के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर अपहरण का एक आरोपी तथा चोरी के तीन और शराब के दो तस्कर समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. अभियान के दौरान 215 किलो जावा महुआ जब्त किया गया. वाहन जांच अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वालों से 31 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया. पुलिस ने अपहरण के एक मामले में पटना के मसूरी थाना अंतर्गत दरियापुर गांव से प्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई जहानाबाद नगर थाना से संबंधित एक मामले में की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

चोरी के मामले में तीन आरोपी धराए

नगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के गोरक्षनी से वांछित आरोपी अभिषेक रहमानी और नवलेश कुमार को गिरफ्तार की है. जबकि इसी मामले में अरवल जिले के नगर थाना अंतर्गत सिपाह गांव से सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार की है . पुलिस उन तीनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

दो शराब तस्कर और वारंटी भी दबोचे गए

काको थाना क्षेत्र में शराब तस्करी करने के आरोप में जहानाबाद पुलिस के द्वारा पटना जिले के खटमल गोला थाना क्षेत्र से कौशल और साहिल को गिरफ्तार किया गया है. वहीं नगर थाना और परसबीघा क्षेत्र से शराब पीने के मामले में दो लोगों को पकड़ा गया है. इधर भेलवाड़ा थाना क्षेत्र के शहवाजपुर गांव से लंबे समय से फरार चल रहे हैं इश्तिहार वारंटी रामबाबू यादव को भी गिरफ्तार किया गया है.

वाहन चेकिंग के दौरान 31 हजार जुर्माना वसूला

पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया है. इस दौरान वाहनों के कागजात परमिट फिटनेस इंश्योरेंस पॉल्यूशन ड्राइविंग लाइसेंस सीट बेल्ट हेलमेट सहित विभिन्न प्रकार के वैद्य कागजातों की जांच की गई। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने और विद्या कागजात नहीं पाया जाने पर वाहन चालकों पर 31 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है.

Also Read: औरंगाबाद में शैक्षणिक परिभ्रमण राशि को लेकर प्रधानाध्यापकों का प्रदर्शन आज, डीईओ कार्यालय घेरने की चेतावनी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन