Jehanabad : फल्गु नदी के जल स्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए लोगों को प्रशासन ने किया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : फल्गु नदी के जल स्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए लोगों को प्रशासन ने किया अलर्ट

फल्गु नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए सभी नागरिकों को सतर्क किया गया है. 14 जुलाई की अर्द्धरात्रि से 16 जुलाई 2 की सुबह तक चतरा एवं हजारीबाग क्षेत्र में लगातार भारी वर्षा हुई है तथा मौसम विभाग द्वारा आगामी 18 जुलाई तक और वर्षा की संभावना जतायी गयी है

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. फल्गु नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए सभी नागरिकों को सतर्क किया गया है. 14 जुलाई की अर्द्धरात्रि से 16 जुलाई 2 की सुबह तक चतरा एवं हजारीबाग क्षेत्र में लगातार भारी वर्षा हुई है तथा मौसम विभाग द्वारा आगामी 18 जुलाई तक और वर्षा की संभावना जतायी गयी है. इसके अतिरिक्त बुधवार को 16 को प्रातःकाल गया जी डैम से जल का निष्कासन किया गया है, जिससे फल्गु नदी के जल की मात्रा में अत्यधिक वृद्धि ह��� सकती है. आवश्यकता पड़ने पर बराज का गेट खोला जायेगा, जिससे डाउन स्ट्रीम क्षेत्र में जल प्रवाह बहुत अधिक हो सकता है जिससे फल्गु, भूतही तथा लोकाइन नदी के किनारे बहने वाले क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है. फल्गु नदी के किनारे या निचले इलाकों में रहने वाले सभी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है. प्रशासन द्वारा अलर्ट किया गया है कि नदी के समीप अनावश्यक आवाजाही से बचें. पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करें. किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग से संपर्क करें. जिला प्रशासन आप सभी की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क व प्रतिबद्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन