डीएम के जनता दरबार में पहुंचे 21 फरियादी

Published by : AMLESH PRASAD Updated At : 25 Apr 2025 11:06 PM

विज्ञापन

डीएम कुमार गौरव द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में 21 परिवादियों के फरियाद को सुना गया.

विज्ञापन

अरवल. डीएम कुमार गौरव द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में 21 परिवादियों के फरियाद को सुना गया. परिवादियों द्वारा भूमि विवाद, कब्जा, दाखिल खारिज, मालगुजारी रसीद, आवास योजना, डीआरडीए भूमि सुधार उप समाहर्ता, विद्युत विभाग, निबंधन विभाग, अनुमंडल कार्यालय, शिक्षा विभाग, आइसीडीएस विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित मामले थे. फरियादियों के आवेदनों के शीघ्र निष्पादन हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिये गये. कलेर प्रखंड स्थित ग्राम जलवैया के खदेरण सिंह द्वारा बताया गया कि मेरे पुत्र के नाम से विगत वर्षों से मालगुजारी रसीद कटता था पर वर्ष 2017 के बाद से रसीद कटना बंद हो गया है. वर्ष 2023 से लगातार अबतक अंचल कार्यालय में आवेदन कर रहा हूं, पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. मालगुजारी रसीद कटवाने की कृपा की जाए. इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी कलेर को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निदेशित किया गया. सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड स्थित ग्राम रामगढ़ निवासी महेश पंडित द्वारा बताया गया कि मैं गरीब परिवार के सदस्य हूं. तथा मेरा घर मिट्टी एवं फुस छप्पर का बना हुआ है, जो किसी भी समय मकान क्षतिग्रस्त होने की संभावना बनी रहती है. प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम भी अंकित है. आवास योजना के लाभ के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी वंशी से मिलने पर बताया जाता है कि जिला पदाधिकारी के आदेश को नहीं मानता हूं. मुझे आवास की सख्त जरूरत है. आवास योजना से मिलने वाली राशि उपलब्ध करवाने की कृपा की जाये. इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा निदेशक, डीआरडीए अरवल को अपने स्तर से जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने के लिए निर्देशित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन