जहानाबाद में डीएम और एसपी ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
वेयरहाउस का निरीक्षण करते डीएम एवं एसपी | Prabhat Khabar Network

वेयरहाउस का निरीक्षण करते डीएम एवं एसपी

Jehanabad Warehouse Inspection: जहानाबाद के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी छिरिंग वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और रख-रखाव की समीक्षा की.

विज्ञापन

Jehanabad Warehouse Inspection: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी छिरिंग वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने जिले के ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का संयुक्त निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की स्थिति, साफ-सफाई, रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई.

वेयरहाउस की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वेयरहाउस के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों के अनुरूप वेयरहाउस के संचालन और रख-रखाव को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा

पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने वेयरहाउस में सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया. उन्होंने वहां प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत रखने तथा हर समय सतर्क रहने के निर्देश दिए. एसपी ने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए.

अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को वेयरहाउस में साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. साथ ही निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया.

निरीक्षण के दौरान रहे मौजूद

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस के प्रभारी पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने वेयरहाउस की व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की जा रही तैयारियों से अवगत कराया.


विज्ञापन
Mritunjay Jehanabad

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन