पइन में शौच के लिए गयी तीन बहनें पैर फिसलने से डूबीं, एक की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रतनी : शकुराबाद थाना के पति बिगहा गांव स्थित आहर में डूबने से एक की मौत हो गयी. जबकि दो को ग्रामीणों ने पानी से निकाला है. मृतका काजल कुमारी बतायी जाती है. जबकि खुशी कुमारी व शिवानी कुमारी को ग्रामीणों ने पानी से निकाला. इनका इलाज रतनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा […]
विज्ञापन
रतनी : शकुराबाद थाना के पति बिगहा गांव स्थित आहर में डूबने से एक की मौत हो गयी. जबकि दो को ग्रामीणों ने पानी से निकाला है. मृतका काजल कुमारी बतायी जाती है. जबकि खुशी कुमारी व शिवानी कुमारी को ग्रामीणों ने पानी से निकाला. इनका इलाज रतनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों बहन गांव स्थित पइन में शौच के लिए गयी थी. इस क्रम में अचानक तीनों बहनों का पैर फिसल गया. और गहरे पानी में चली गयी. ग्रामीणों ने तीनों को पानी से निकाला, जिसमें एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि दो की हालत गंभीर बतायी जाती है.
पुनपुन नदी में डूबने से अधेड़ की गयी जान : वंशी (अरवल). पकड़ी निवासी रामानंद कुशवाहा की 65 वर्षीया पत्नी रुक्मिणी देवी की मौत पुनपुन नदी में डूबने से हो गयी.,
शव को काफी मशक्कत के बाद वंशी थाना क्षेत्र के माली चुंकीमठ पुनपुन नदी घाट के गहरा पानी से ग्रामीणों ने निकाला. इस मामले में वंशी थानाध्यक्ष कृष्ण नंदन राम ने बताया कि सूचना मिलते ही माली चुंकीमठ घाट पहुंचे तब तक शव लेकर परिजन घर चले गये. उन्होंने बताया कि मृतक शहरतेलपा थाना क्षेत्र के पकड़ी निवासी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










