कड़े परिश्रम से लक्ष्य पाने में मिलती है सफलता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कुचायकोट : जो भी अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसके लिए कड़ा परिश्रम करता है, जीवन में वही सफल होता है. किसी भी कार्य के लिए लक्ष्य निर्धारण जरूरी है. ये विचार जिला परिषद अध्यक्ष मुकेश पांडेय ने कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर दिये. उन्होंने कहा कि जीवन […]
विज्ञापन
कुचायकोट : जो भी अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसके लिए कड़ा परिश्रम करता है, जीवन में वही सफल होता है. किसी भी कार्य के लिए लक्ष्य निर्धारण जरूरी है. ये विचार जिला परिषद अध्यक्ष मुकेश पांडेय ने कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर दिये. उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारण बेहद जरूरी है. जिला परिषद अध्यक्ष ने स्कूल में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया.
विज्ञापन
इससे पहले अध्यक्ष ने बालिकाओं के बीच होने वाली क्विज प्रतियोगिता के लिए टॉस उछाल कर कार्यक्रमों की शुरुआत की. मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार सिंह, अनिल श्रीवास्तव, अमरेंद्र दुबे, जितेंद्र दुबे, श्रीकांत सिंह, रविप्रकाश मणि त्रिपाठी, चंद्रमोहन पांडेय, मनोज तिवारी समेत कई लोग थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन