राजाबाजार में स्टैंड बनाने की मांग को ले टेंपोचालकों ने किया एनएच 110 जाम

Updated at : 30 Aug 2019 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
राजाबाजार में स्टैंड बनाने की मांग को ले टेंपोचालकों ने किया एनएच 110 जाम

जहानाबाद नगर : बिहार राज्य ऑटो रिक्शा (टेंपो) चालक संघ द्वारा राजाबाजार में स्टैंड बनाने की मांग को लेकर जहानाबाद-अरवल एनएच 110 को मानस विद्यालय वभना के समीप जाम कर दिया. वहीं वभना-शकुराबाद पथ को भी ठाकुरबाड़ी के समीप जाम कर दिया, जिससे दोनों मार्गों पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. संघ द्वारा टेंपो […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : बिहार राज्य ऑटो रिक्शा (टेंपो) चालक संघ द्वारा राजाबाजार में स्टैंड बनाने की मांग को लेकर जहानाबाद-अरवल एनएच 110 को मानस विद्यालय वभना के समीप जाम कर दिया. वहीं वभना-शकुराबाद पथ को भी ठाकुरबाड़ी के समीप जाम कर दिया, जिससे दोनों मार्गों पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. संघ द्वारा टेंपो का परिचालन भी बंद रखा गया, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

सड़क जाम व टेंपो परिचालन बंद रहने से यात्रियों को जिला मुख्यालय से वभना तक पैदल यात्रा करना पड़ा. टेंपो चालकों का कहना है कि राजाबाजार से वभना के लिए संचालित ऑटो के लिए स्टैंड और स्टॉप का जगह चिह्नित नहीं किये जाने से उन्हें प्रतिदिन दुकानदारों के साथ झगड़ा करना पड़ता है. राजाबाजार में जहां पर भी वे अपनी टेंपो लगाते हैं, वहां के दुकानदार उन्हें अपने दुकान के आगे टेंपो लगाने से मना कर देता है.
जबकि दुकानदार खुद सड़क का अतिक्रमण कर अपना सामान रखे रहता है. इसे लेकर प्रतिदिन दुकानदारों के साथ तू-तू मैं-मैं होती रहती है. वहीं दूसरी तरफ ट्रैफिक पुलिस द्वारा उन्हें पकड़कर चालान काट दिया जाता है. ऐसे में वे कमाते तो कुछ नहीं है, लेकिन गंवाते जरूर हैं.
टेंपो चालकों ने कहा कि अपनी मांग को लेकर कई बार एसडीओ व जिले के अन्य अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है. राजाबाजार में टेंपो स्टैंड जब तक नहीं बन जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. संघ के सचिव प्रदूमन कुमार के नेतृत्व में टेंपो चालक पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर रखा था.
टेंपो चालकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की : टेंपो चालकों का कहना था कि कई बार हम लोग प्रशासन से न्याय की गुहार लगा चुके है लेकिन हमलोग को न्याय नहीं िमल रहा है. पुलिस द्वारा उन्हें पकड़कर चालान काट दिया जाता है.
ऐसे में वे कमाते तो कुछ नहीं है, लेकिन गंवाते जरूर हैं. जिससे हमलोगों के सामने भूखमरी की समस्या होने लगी है. इसलिए हम लोगो प्रशासन से टेंपो स्टैंड बनाने के लिए गुहार लगाते है, साथ ही दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते है
यात्रियों को परेशानी का करना पड़ा सामना
जहानाबाद-अरवल तथा वभना-शकुराबाद रोड जाम रहने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जहानाबाद आने वाले यात्रियों को जाम स्थल से पहले ही वाहनों से उतार दिया गया, जिससे उन्हें मुख्यालय तक पैदल यात्रा करना पड़ा. क्योंकि वहां जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा था.
टेंपो का परिचालन भी बंद रहने से अन्य कोई सुविधा उन्हें नहीं मिली, जिसके कारण यात्रियों को अपने सामान व बच्चों के साथ पैदल ही जिला मुख्यालय आते देखा गया. सड़क जाम रहने से यात्रियों को काफी परेशानी से जूझना पड़ा. सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और महिलाओं को हुई. साथ ही गर्मी होने की वजह से और ज्यादा परेशानी हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन