डीपीओ की हो गिरफ्तारी, दोषियों को करें बर्खास्त
Updated at : 09 Jul 2019 1:14 AM (IST)
विज्ञापन

जहानाबाद नगर : शिक्षक नेता सुधीर कुमार सिंह पर हुए जानलेवा हमले के खिलाफ शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने प्रतिरोध मार्च निकालकर डीपीओ का पुतला फूंका. मोर्चा के सदस्यों ने औरंगाबाद के शिक्षक संघ के नेता के ऊपर डीपीओ स्थापना और उनके कार्यालय कर्मियों द्वारा मारपीट किये जाने और छत से नीचे धक्का देने के […]
विज्ञापन
जहानाबाद नगर : शिक्षक नेता सुधीर कुमार सिंह पर हुए जानलेवा हमले के खिलाफ शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने प्रतिरोध मार्च निकालकर डीपीओ का पुतला फूंका. मोर्चा के सदस्यों ने औरंगाबाद के शिक्षक संघ के नेता के ऊपर डीपीओ स्थापना और उनके कार्यालय कर्मियों द्वारा मारपीट किये जाने और छत से नीचे धक्का देने के प्रतिरोध में काको मोड़ से अस्पताल मोड़ तक प्रतिरोध मार्च निकाला.
साथ ही डीपीओ औरंगाबाद का पुतला फूंका. पुतला दहन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मोर्चा के संयोजक रामउदय कुमार, जिलाध्यक्ष शंभु शंकर ने डीपीओ औरंगाबाद के अविलंब गिरफ्तारी और दोषी कर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की. शिक्षक नेताओं ने कहा कि शिक्षा विभाग का कार्यालय शिक्षकों के शोषण का केंद्र और दलालों का अखाड़ा बन गया है.
बिना चढ़ावा के वहां कोई काम नहीं होता है. एक ओर सरकार मस्त तो वहीं अधिकारी भी निरंकुश हैं. राष्ट्र निर्माता कहे जाने वाले शिक्षकों पर लगातार हमले हो रहे हैं. जिले में भी शिक्षकों के एरियर भुगतान में आनाकानी कर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है.
नेताओं ने कहा कि यह हमला किसी शिक्षक प्रतिनिधि पर नहीं है, बल्कि पूरे शिक्षक समाज के सम्मान पर हमला है. जब तक सरकार और इनके अधिकारी शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं करते तब तक हमलोग अपने हक के लिए लड़ते रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




