चोरों ने पांच गुमटियों का ताला तोड़ लाखों की उड़ायी संपत्ति
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद : शहर के स्टेशन इलाके में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने एक ही रात पांच गुमटी का ताला तोड़ उसमें रखे लाखों की संपत्ति उड़ा डाली. इस संबंध में दुकानदारों द्वारा नगर थाने में लिखित शिकायत दी गयी है. बताया जाता है कि बीती रात ऊंटा प्राचीन देवी मंदिर से कृषि फार्म के […]
विज्ञापन
जहानाबाद : शहर के स्टेशन इलाके में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने एक ही रात पांच गुमटी का ताला तोड़ उसमें रखे लाखों की संपत्ति उड़ा डाली. इस संबंध में दुकानदारों द्वारा नगर थाने में लिखित शिकायत दी गयी है.
विज्ञापन
बताया जाता है कि बीती रात ऊंटा प्राचीन देवी मंदिर से कृषि फार्म के बीच में संचालित सूदर्शन चौधरी, कृष्णा यादव, रामप्रवेश यादव एवं अन्य दो लोग रोजी-रोजगार के लिए सड़क किनारे गुमटी खोल परचुन दुकान चलाते हैं.
पीजी रोड एवं काको रोड में संचालित इन दुकानों का अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ दिया और उसमें रखे कीमती सामान उड़ा डाले. दुकानदारों का आरोप है कि दुकान में बिक्री के हजारों रुपये नकद भी चोर अपने साथ ले भागे.
इधर फुटपाथी दुकानदार संघ ने चोरी की घटना पर सवाल उठाते हुए शहर में गश्ती तेज करने व अपराधियों पर लगाम लगाने की मांग की है.
संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा है कि शहर में चोरी की घटना आम बात हो गयी है जिसे पुलिस रोकने में विफल साबित हो रही है. इधर चोरी की घटना के बारे में पूछे जाने पर नगर थानाध्यक्ष मो अकरम अंसारी ने एक-दो गुमटी से हजारों की संपत्ति गायब होने की बात बतायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन