ग्राहक के खाते से जालसाजों ने उड़ाये 60 हजार रुपये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मखदुमपुर : भारतीय स्टेट बैंक मखदुमपुर में एकाउंट रखना ग्राहकों का जी-का -जंजाल बना है. ग्राहकों के खातों पर जालसाजों की पैनी नजर है. बैंक के ग्राहकों के खाते से पैसा निकासी, खाता से दूसरे खाता में पैसा ट्रांसफर और ग्राहकों के खाते से ऑनलाइन मार्केटिंग का खेल अब आम बात हो गयी है, जिससे […]
विज्ञापन
मखदुमपुर : भारतीय स्टेट बैंक मखदुमपुर में एकाउंट रखना ग्राहकों का जी-का -जंजाल बना है. ग्राहकों के खातों पर जालसाजों की पैनी नजर है. बैंक के ग्राहकों के खाते से पैसा निकासी, खाता से दूसरे खाता में पैसा ट्रांसफर और ग्राहकों के खाते से ऑनलाइन मार्केटिंग का खेल अब आम बात हो गयी है, जिससे एसबीआइ में एकाउंट रखे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बुधवार कोकोयली गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार खाता संख्या 118692522 से जालसाजों ने 60 हजार रुपये की निकासी दो किस्तो में कर ली.
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मेरा खाता का संचालन स्थानीय स्टेट बैंक से होता है. 29 अप्रैल को नवाबगंज रोड स्थित एटीएम से 20 हजार रुपये का निकासी किया था. मोबाइल पर आये मैसेज से जानकारी मिला कि खाते से एटीएम से 20 हजार रुपये की निकासी हो गया है. वहीं 40 हजार रुपये बेलागंज थाना के चिरैला गांव निवासी मुकेश सिंह नामक व्यक्ति के खाते में ट्रासंफर कर लिया है.
शहर की दोनों एटीएम युज करने पर होता है जालसाजी
स्थानीय बाजार में भारतीय स्टेट बैंक का तीन एटीएम मशीन लगे हैं. बड़ी लक्ष्मी स्थान व नवाबगंज रोड के समीप लगे भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम यूज करने पर ग्राहक जालसाजी के शिकार हो रहे हैं. उक्त दोनों एटीएम यूज करने के बाद ही अधिकांश ग्राहकों का पैसा उनके खाते से जालसाज निकाल ले रहे हैं.
वहीं तीसरा एटीएम मशीन ब्रांच के पास लगी है, जो स्थापना काल से ही खराब है. ऐसे स्थित में ग्राहक को एटीएम यूज करना खतरा से खाली नहीं है. स्थानीय पुलिस और शाखा प्रबंधक उक्त एटीएम मशीन को जांच करने एवं कारवाई करने के लिए वरीय अधिकारियों को पत्र महीनों पहले लिख चुके है. बैंक अधिकारियों के जांच में लेट लतीफी के कारण ग्रहको को प्रतिदिन चूना लग रहा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन