पालीगंज में हत्या में पुलिस ने दो को उठाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2018 6:09 AM
विज्ञापन
दो युवकों को पटना पुलिस ने लिया हिरासत में, पूछताछ के लिए ले गयी अपने साथ पकड़े गये युवकों में एक मीराबिगहा तो दूसरा लक्षुबिगहा का निवासी जहानाबाद : 31 अगस्त को पटना जिला के पालीगंज थाना क्षेत्र के पालीडीह दरगाह के समीप डाक विभाग के अभिकर्ता राकेश वर्मा की हत्या के सिलसिले में जहानाबाद […]
विज्ञापन
दो युवकों को पटना पुलिस ने लिया हिरासत में, पूछताछ के लिए ले गयी अपने साथ
पकड़े गये युवकों में एक मीराबिगहा तो दूसरा लक्षुबिगहा का निवासी
जहानाबाद : 31 अगस्त को पटना जिला के पालीगंज थाना क्षेत्र के पालीडीह दरगाह के समीप डाक विभाग के अभिकर्ता राकेश वर्मा की हत्या के सिलसिले में जहानाबाद जिले के निवासी दो युवकों को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया है. सोमवार की देर शाम पुलिस दोनों युवकों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गयी है. हिरासत में लिये गये युवकों में एक मुन्ना प्रसाद टेहटा ओपी क्षेत्र के मीरा बिगहा गांव का, जबकि दूसरा विनोद यादव परसबिगहा थाना क्षेत्र के लक्षुबिगहा गांव का रहने वाला है. पालीगंज के एसडीपीओ के नेतृत्व में रानीगंज, विक्रम और दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मियों का दल जहानाबाद जांच के लिए आया था.
हत्या के बाद घटनास्थल के पास एक प्लेटीना बाइक जब्त की गयी थी, जो जहानाबाद से चोरी हो गयी थी और इस संबंध में नगर थाना में उसकी प्राथमिकी दर्ज हुई थी. डीह पाली निवासी उक्त अभिकर्ता की हत्या के विरोध में करीब चार घंटे तक बवाल मचा था. आक्रोशित लोगों ने पालीगंज में अब्दुल कलाम चौक के पास एजेंट का शव रख कर पटना-औरंगाबाद सड़क मार्ग को जाम किया था. पुलिस जब्त बाइक के आधार पर तहकीकात शुरू की. बाइक पर अंकित निबंधन नंबर और कागजात से पुलिस को यह जानकारी प्राप्त हुई कि बाइक मुन्ना की है, जिसने जहानाबाद सिविल कोर्ट परिसर से चोरी हो जाने की रपट थाने में दर्ज करायी थी.
पांच लोगों के हाथों बिकी थी बाइक:पूछताछ के लिए हिरासत में लिये गये मुन्ना ने पुलिस को बताया कि उसने पूर्व में ही अपनी बाइक बेच दी थी. दूसरे खरीदार ने तीसरे के हाथों बेचा था और तीसरे-चौथे ने पांचवें व्यक्ति को बाइक की बिक्री की थी, लेकिन किसी भी खरीदार ने बाइक के कागजात अपने नाम नहीं किये थे. इसी कड़ी का हिस्सा मुन्ना भी बताया जाता है, जिसने बाइक तो खरीदी लेकिन नाम ट्रांसफर नहीं करा सका. मुन्ना जहानाबाद के इरकी पेट्रोल पंप के समीप गैरेज का संचालक है. पुलिस को उम्मीद है कि मुन्ना और विनोद से पूछताछ के दौरान कुछ अहम सुराग हाथ लगेगी और एजेंट के वास्तविक हत्यारे तक पहुंचने में सफलता मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










