प्रसाद खाने के विवाद में मारी गोली

Updated at : 23 Aug 2018 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
प्रसाद खाने के विवाद में मारी गोली

जहानाबाद : मखदुमपुर थाना क्षेत्र के टेहटा ओपी अंतर्गत कनौली गांव के निवासी 16 वर्षीय किशोर शिवम कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया गया. जख्मी किशोर का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. उसके हाथ में गोली लगी है. इस संबंध में देर शाम तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है. घटना […]

विज्ञापन

जहानाबाद : मखदुमपुर थाना क्षेत्र के टेहटा ओपी अंतर्गत कनौली गांव के निवासी 16 वर्षीय किशोर शिवम कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया गया. जख्मी किशोर का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. उसके हाथ में गोली लगी है. इस संबंध में देर शाम तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है. घटना के संबंध में जख्मी उक्त युवक ने बताया कि गांव में अखंड-कीर्तन चल रहा था. मंगलवार को उसका समापन हुआ था. प्रसाद वितरण के बाद गांव के कई लोग एक गली में प्रसाद खा रहे थे. वह भी गांव के ही निवासी एक व्यक्ति के दरवाजे के पास प्रसाद खा रहा था. उस दौरान उसने दरवाजे से हट जाने के लिए कहा था.

इसे लेकर कहा-सुनी हुई थी. लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया था. बुधवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के लोगों के बीच विवाद बढ़ गया और एक पक्ष के एक व्यक्ति ने घर से हथियार निकालकर शिवम पर गोली चला दी जो उसके दाहिने हाथ में लगी. मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है.

इस संबंध में टेहटा ओपी के प्रभारी सुधाकर कुमार ने बताया कि प्रसाद खाने के विवाद को लेकर हुई घटना के संबंध में फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है. सूचना पाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. घायल किशोर का बयान लेने के लिए पुलिस अस्पताल गयी है.

जहानाबाद. पटना-गया रेलखंड के तारेगना और नदवां स्टेशनों के बीच मंगलवार की रात 63257 अप पैसेंजर ट्रेन में एक परिवार की तीन महिलाएं समेत चार लोगों के साथ मारपीट किये जाने के मामले में जहानाबाद रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पिटाई से पीड़ित महिला आशा रानी के बयान पर दर्ज एफआईआर में अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. प्राथमिकी के अनुसार गया जिला के कोतवाली थाना अंतर्गत कुमार कॉलोनी मुहल्ले की निवासी आशा रानी अपने परिवार की सोनी कुमारी, खुशी कुमारी एवं शुभम कुमार के साथ उक्त पैसेंजर ट्रेन के महिला बोगी में सवार होकर पटना से गया जा रही थी.
सीट पर बैठने को लेकर किसी महिला यात्री के साथ उसका विवाद हुआ था. नदवां इलाके की निवासी महिला ने विवाद की सूचना मोबाइल फोन से अपने परिजनों को दी थी. जब ट्रेन नदवां स्टेशन पर रुकी, उसी दौरान कई लोग महिला डिब्बे में घुस आये और उक्त महिलाओं के साथ मारपीट की.
जहानाबाद. काको थाना क्षेत्र के भेलावर ओपी अंतर्गत निसरपुरा गांव की निवासी लालती देवी (60 वर्ष) नामक एक महिला को गंड़ासा एवं लाठी-डंडे से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया गया. घटना बुधवार को हुई. घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. इस सिलसिले में उसके बयान पर गांव के ही निवासी गोतिया परिवार की एक महिला समेत पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बना प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. घटना का कारण जमीन विवाद बताया गया है. प्राथमिकी की सूचक उक्त महिला का कहना है कि सुबह में उसका लड़का अनिल कुमार और गोतिया परिवार के मिथिलेश यादव के बीच जमीन को लेकर विवाद हो रहा था.
उसकी जमीन को कब्जा करने की कोशिश की जा रही है. जब वह विवाद को समझाने गयी, उसी दौरान अभियुक्तों ने उन पर हमला कर दिया. जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे एवं लात-घूंसों से बुरी तरह पिटाई की गयी और गंड़ासे से सिर पर मारकर घायल कर दिया. पुलिस को यह भी सूचित किया गया है कि मारपीट करने के बाद अभियुक्तों ने उनके गले से तकरीबन एक लाख रुपये मूल्य के सोने की सिकड़ी और मंगलसूत्र छीन लिया. हल्ला सुनकर जब उनके पति, देवर एवं गांव के लोग इकट्ठा हुआ तब उसकी जान बच गयी. पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है. किसी की गिरफ्तारी की अभी सूचना नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन