JEE Mains 2023: 31 व एक फरवरी वाली को होने वाली परीक्षा का आज जारी होगा एडमिट कार्ड, ऐसे होगा डाउनलोड

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2023 4:16 AM

विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 28, 29 और 30 जनवरी को होने वाली जेइइ मेन का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन स्टूडेंट्स की परीक्षा 30 जनवरी तक है, वे अपना एडमिट कार्ड jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 28, 29 और 30 जनवरी को होने वाली जेइइ मेन का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन स्टूडेंट्स की परीक्षा 30 जनवरी तक है, वे अपना एडमिट कार्ड jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने लॉगिन डिटेल्स यानी एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा.

आज होगी बीआर्क की परीक्षा

जेइइ मेन 28, 29, 30, 31 जनवरी व एक फरवरी को होगी. 28 जनवरी को दोपहर की शिफ्ट में बीआर्क परीक्षा देश के 285 शहरों के 343 परीक्षा केंद्रों पर होगी, जिसमें 46 हजार स्टूडेंट्स शामिल होंगे. इसके बाद बीइ-बीटेक की परीक्षा 29 जनवरी से एक फरवरी के बीच रोजाना दो शिफ्टों में होगी. 29 और 30 जनवरी को दो लाख 87 हजार रजिस्टर्ड देश के 278 शहरों के 507 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे. प्रत्येक दिन करीब 1.40 लाख स्टूडेंट्स जेइइ मेन परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड हैं. इसके साथ ही प्रत्येक शिफ्ट में करीब 70 हजार स्टूडेंट्स परीक्षा देने के लिए रजिस्टर्ड हैं. इस तरह कुल 12 शिफ्टों में हो रही बीइ-बीटेक की परीक्षा के लिए 8. 50 लाख अधिक स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है, जिनकी परीक्षाएं 31 जनवरी और एक फरवरी को है, उन्हें अपने प्रवेशपत्रों का इंतजार करना होगा. इन स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड 28 जनवरी को जारी कर दिये जायेंगे.

Also Read: JEE Mains 2023: एक फरवरी को जेइइ मेन और बिहार बोर्ड दोनों की परीक्षा, छात्र परेशान, NTA को भेज रहे शिकायत

जारी कर रहा एडमिट कार्ड

जिन स्टूडेंट्स की परीक्षा 28 से 30 जनवरी के मध्य होने जा रही है और उनमें से कुछ के एडमिट कार्ड डुप्लीकेट क्रेडिंशियल की वजह से रोक लिये गये हैं, उनके कैंडिडेचर का स्पष्टीकरण लेकर एडमिट कार्ड जारी किये जा रहे हैं. एनटीए स्पष्टीकरण से संतुष्ट होकर स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड जारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन