ePaper

JEE Main Result 2022 जारी, बिहार के आदित्य अजय बने टॉपर, देखिए टॉपर्स की लिस्ट

Updated at : 11 Jul 2022 2:40 PM (IST)
विज्ञापन
JEE Main Result 2022 जारी, बिहार के आदित्य अजय बने टॉपर, देखिए टॉपर्स की लिस्ट

JEE Main June Session Result 2022 Declared: एनटीए ने अभी जेईई मेन 2022 के बीई, बटेक पेपर का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में 14 छात्र ऐसे हैं जिन्होंने 100 परसेंटाइल हासिल किया है.

विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन जून-2022 (JEE Main Result 2022) के परिणाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी कर दिए गए हैं. जेईई मेन परीक्षा में बिहार के आदित्य अजय को 99.99 फीसदी अंक मिले हैं. इसी के साथ बिहार के अजेय टॉपर बने हैं. परीक्षार्थीअधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. जिन छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम और स्कोरकार्ड को jeemain.nta.nic.in पर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजट करना होगा.

छात्रों अपना परिणाम (JEE Main Result 2022) देखने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा. इसके बाद जेईई मेन रिजल्ट में सब्जेक्ट के अनुसार अंक, कुल अंक, परसेंटाइल आदि लिखा होगा. जो भी छात्र ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हुए थे वे एनटीए द्वारा जारी वेबसाइट की लिस्ट की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं. बिहार के किसी भी छात्र को 100 फीसदी अंक नहीं मिले हैं. इस परीक्षा में कुल 14 छात्र ऐसे हैं जिन्होंने 100 परसेंटाइल हासिल किया है. एनटीए ने अभी जेईई मेन 2022 के बीई, बटेक पेपर का रिजल्ट जारी किया है.

टॉपर्स की लिस्ट

1- आदित्य अजय- बिहार

2. स्नेहा पारीक- असम

3.दिशांत कुमार- दादरा और नगर हवेली

4.मयंक गुलिया- अंडमान निकोबार

5.देबरघा नाथ- अरुणाचल प्रदेश

6- पोलिशेट्टी कार्तिकेय- आंध्र प्रदेश

7- पेनिकलापति रवि किशोर- आंध्र प्रदेश

8- कोय्याना सुहास- आंध्र प्रदेश

9- सार्थ सिंगला- छत्तीसगढ़

10- आभिनव राजेश श्रीपद- छत्तीसगढ़

इन 6 स्टेप से जाने अपना रिजल्ट

स्टेप 1- सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट www.jeemain.nta.nic.in 2022 या ntaresults.nic.in परिणाम 2022 पर जाएं.

स्टेप 2- वेबसाइट के होमपेज पर जेईई मेन (जून) 2022 सेशन के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3- अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ अंकित करें

स्टेप 4- एप्लीकेशन नंबर आदि अंकित करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.

स्टेप 5- सबमिट बटन दबाते ही एनटीए जेईई मेन परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखने लगेगा.

स्टेप 6- अब आप अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन