ePaper

JEE Main Exam कल 6 अप्रैल से, मास्क समेत इन बातों का ख्याल नहीं रखा तो सेंटर पर नहीं मिलेगी एंट्री..

Updated at : 05 Apr 2023 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
JEE Main Exam कल 6 अप्रैल से, मास्क समेत इन बातों का ख्याल नहीं रखा तो सेंटर पर नहीं मिलेगी एंट्री..

JEE Main 2023 परीक्षा 6 अप्रैल से शुरू हो रही है. इस बार जो गाइडलाइन जारी की गयी है उसमें कई अहम बदलाव देखने को मिले हैं. सेंटर पर जाने से पहले परीक्षार्थी इन बातों का जरुर ख्याल रखें नहीं तो उन्हें प्रवेश नहीं मिलेगा.

विज्ञापन

JEE Main 2023 News: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेइइ) मेन के अप्रैल सत्र परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. एडमिट कार्ड के साथ ही एनटीए ने परीक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण गाइडलाइन जारी की है. परीक्षा छह अप्रैल से शुरू होगी, जो 15 अप्रैल तक अलगअलग पालियों में आयोजित की जायेगी.

परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले रखें ये ख्याल

JEE Main परीक्षा सुबह नौ से 12 और दोपहर तीन से छह बजे तक होगी. परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा. परीक्षा शुरू होने के आधा घंटे पहले ही परीक्षा केंद्रों में एंट्री बंद कर दी जायेगी. पहली बार एडमिट कार्ड में दिये गये बार कोड रीडर के माध्यम से सीट और लैब आवंटित की जायेगी. परीक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जायेगा.

Also Read: बिहार का मौसम कैसा रहेगा? पटना-भागलपुर व इन जिलों में गर्मी, उमस व बारिश को लेकर ताजा वेदर रिपोर्ट पढ़ें
साथ लेकर जाएं ये सब कागजात…

इस बार JEE Main के स्टूडेंट्स को एग्जाम के समय अपना पासपोर्ट साइज का फोटो भी ले जाना होगा. एडमिट कार्ड में दिया गया फोटो ही स्टूडेंट्स को ले जाना होगा. इसके साथ एक फोटोयुक्त पहचान पत्र भी पास में रखना होगा. एग्जाम के लिए अलग-अलग टाइम स्लॉट में परीक्षा केंद्रों पर बुलाया जायेगा. इसका भी जिक्र एडमिड कार्ड में किया गया है. साथ ही स्टूडेंट्स को थ्री-लेयर मास्क भी दिया जायेगा, जिसे स्टूडेंट्स को परीक्षा देते समय उपयोग करना अनिवार्य होगा. बाहर के मास्क को केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जायेगा.

चप्पल पहन कर आने का निर्देश

परीक्षार्थियों को कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट साथ लाने की अनुमति नहीं होगी. साथ ही मोटे सोल के जूते व बड़े बटन वाले वस्त्रों की भी अनुमति नहीं होगी. स्टूडेंट्स को परीक्षा केंद्र पर रफ कार्य के लिए परीक्षा समाप्त होने पर एडमिट कार्ड एवं सेल्फ डिक्लेरेशन फार्म को भी दिये गये स्थान पर छोड़ना होगा. शारीरिक विकलांग स्टूडेंट्स को परीक्षा के लिए एक घंटा अतिरिक्त दिया जायेगा साथ ही स्क्राइब भी एनटीए ही देगा.

पहली बार हो रहा ये प्रयोग, रखें ध्यान

इस वर्ष प्रथम बार जेइइ मेन आवेदन को आधार से लिंक किया गया था, जिससे वे स्टूडेंट्स जिनका नाम, जन्म दिनांक व जेंडर आधार से आवेदन के दौरान वेरिफाई नहीं हुए थे, उन्हें प्रवेश पत्र के दिये गये अंडरटेकिंग को भरकर साथ में ले जाना होगा. साथ ही उन्हें ये अंडरटेकिंग परीक्षा के समय दिखाकर ही प्रवेश दिया जायेगा . स्टूडेंट्स अपने साथ आधार कार्ड या कोई आइडी प्रूफ सेल्फ डिक्लेरेशन भरा हुआ प्रवेश पत्र, पारदर्शी पेन, स्वयं का फोटो, सैनेटाइजर व पानी की पारदर्शी बोतल साथ में ले जा सकते हैं.

12 अप्रैल को बीआर्क की होगी परीक्षा

जेइइ मेन अप्रैल परीक्षा छह से 15 अप्रैल के बीच संपन्न होगी. जेइइ मेन अपैल परीक्षा अब 6, 8, 10, 11, 12, 13 एवं 15 अप्रैल को बीइ-बीटेक के लिए होगी. वहीं, 12 अप्रैल को बीआर्क के लिए परीक्षा होगी. परीक्षा सात दिनों में समाप्त होगी.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन