JEE Main 2021: जेइइ मेन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, एक बार में ही भर सकते हैं चारों सत्र के लिए फॉर्म, 16 जनवरी है अंतिम तारीख
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Dec 2020 7:57 AM
23 आइआइटी, 31 एनआइटी, 23 ट्रिपल आइटी सहित जीएफटीआइ की 36000 सीटों पर प्रवेश परीक्षा के लिए तिथि जारी हो गयी है. ज्वाइस एंट्रेंस एग्जामिनेशन(जेइइ) मेन 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.
पटना : 23 आइआइटी, 31 एनआइटी, 23 ट्रिपल आइटी सहित जीएफटीआइ की 36000 सीटों पर प्रवेश परीक्षा के लिए तिथि जारी हो गयी है. ज्वाइस एंट्रेंस एग्जामिनेशन(जेइइ) मेन 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.
जेइइ मेन जनवरी 2021 की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 16 जनवरी है. ऑनलाइन फॉर्म से लेकर एग्जाम और रिजल्ट की सभी प्रक्रिया नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(एनटीए) आयोजित करेगा.
परीक्षा 23, 24, 25 व 26 फरवरी 2021 तक आयोजित होगी. जेइइ मेन का रिजल्ट मार्च के प्रथम सप्ताह में जारी कर दिया जायेगा. 2021 में जेइइ मेन का आयोजन साल में चार बार फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में होंगी.
एनटीए ने कहा है कि स्टूडेंट्स चाहें तो एक बार में ही चारों सत्रों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसकी पूरी प्रक्रिया नोटिस में दे दी गयी है. जेइइ मेन परीक्षा फॉर्म भरने 16 जनवरी तक jeemain.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन भर सकते हैं.
शुल्क का भुगतान 17 जनवरी तक कर सकते हैं. एनटीए ने परीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी वेबसाइट nta.ac.in या jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया है.
एनटीए ने कहा है कि अभ्यर्थी सभी सत्रों (फरवरी, मार्च, अप्रैल व मई) के लिए एक बार में ही शुल्क का भुगतान कर सकते हैं. या फिर एक सत्र की परीक्षा खत्म होने के बाद दूसरे सत्र के लिए आवेदन व शुल्क भुगतान करने का भी विकल्प है. अगर आप सभी सत्रों के लिए एक साथ आवेदन कर रहे हैं, तो भी आवेदन फॉर्म एक ही भरा जायेगा.
एनटीए ने कहा है कि चारों सत्र के लिए एक बार आवेदन करने के बाद आवेदन वापस लेने की भी सुविधा दी जायेगी. अगर एक साथ सभी सत्रों के लिए आवेदन कर दिया है, लेकिन किसी कारणवश अगले सत्र की परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं, तो आप उस सत्र के लिए अपना आवेदन वापस ले सकते हैं.
उसके लिए जमा किया गया शुल्क भी वापस कर दिया जायेगा. बशर्ते एप्लीकेशन वापस लेने का अनुरोध उस सत्र की आवेदन प्रक्रिया के दौरान किया गया हो, जिसमें स्टूडेंट को शामिल नहीं होना है.
हर सत्र की परीक्षा के तुरंत बाद जेइइ मेन की वेबसाइट पर कुछ समय के लिए करेक्शन विंडो खोला जायेगा. इसके माध्यम से आने वाले सत्र के लिए परीक्षार्थी आवेदन करने व वापस लेने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
-
फरवरी सेशन – 23, 24, 25 व 26 फरवरी 2021
-
मार्च सेशन – 15, 16, 18 व 18 मार्च 2021
-
अप्रैल सेशन – 27, 28, 29 व 30 अप्रैल 2021
-
मई सेशन – 24, 25, 26, 27 व 28 मई 2021
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










