गोलीबारी में महिला गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल रेफर
अस्पताल में लगी ग्रामीणों की भीड़ | Prabhat Khabar Network
गिद्धौर के मौरा गांव में शुक्रवार शाम गोलीबारी की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
गिद्धौर (जमुई). जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के मौरा गांव स्थित यादव टोला में शुक्रवार संध्या गोलीबारी की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल महिला की पहचान मौरा निवासी लुखड़ यादव की पत्नी रूपा देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजन व ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिद्धौर लेकर पहुंचे.
आपके शहर में
प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार किया. महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल, जमुई रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य केंद्र परिसर में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी.
घटना के कारणों का नहीं हो सका खुलासा गोलीबारी की घटना किन कारणों से हुई, इसका फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है. घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थानाध्यक्ष राशि मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के साथ गोलीबारी में शामिल लोगों की जानकारी जुटा रही है. उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए