गिद्धौर के मौरा में गोलीबारी, महिला घायल
गिद्धौर थाना क्षेत्र के मौरा गांव में गोलीबारी की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. रूपा देवी को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल जमुई रेफर किया गया है. गोलीबारी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है.
गिद्धौर (जमुई). गिद्धौर थाना क्षेत्र के मौरा गांव स्थित यादव टोला में गोलीबारी की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला की पहचान मौरा निवासी लुखड़ यादव की पत्नी रूपा देवी के रूप में हुई है.
आपके शहर में
घटना के बाद परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में रूपा देवी को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिद्धौर ले गए. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, जमुई रेफर कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.
कारणों का नहीं हो सका खुलासा
गोलीबारी किन कारणों से हुई, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है. घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थानाध्यक्ष राशि मालिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी.
पुलिस घटना के कारणों के साथ-साथ गोलीबारी में शामिल लोगों की पहचान और घटना की पूरी परिस्थितियों की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए