भूमि विवाद में चाचा ने भतीजे को पीटकर किया घायल

Updated:
विज्ञापन
भूमि विवाद में चाचा ने भतीजे को पीटकर किया घायल

सदर थाना क्षेत्र के अमरथ गांव

विज्ञापन

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के अमरथ गांव में रविवार को भूमि विवाद में चाचा ने भतीजे को लोहे की रॉड से पीट कर घायल कर दिया. परिजनों ने घायल युवक को सदर अस्पताल लाया गया. घायल युवक अमरथ गांव निवासी मो एजाज अहमद का पुत्र सैफ अली है. बताया जाता है कि सैफ अली का चाचा मो वकार अबू मियां के साथ कई वर्षों से भूमि विवाद चल रहा था. इसी बात को लेकर रविवार को भी चाचा-भतीजे के बीच कहासुनी हो गयी. इसी दौरान मो वकार अबू मियां ने लोहे की रॉड से सैफ अली पर हमला कर दिया. इससे वह घायल हो गया. इलाज के बाद चिकित्सक ने घायल की स्थिति सामान्य बतायी है.

कठौतिया गांव में मारपीट, एक घायल

झाझा. थाना क्षेत्र के कठौतिया गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया. परिजनों ने उसे रेफरल अस्पताल लाया. घायल नंद बेसरा ने बताया कि मैं अपने खेत में काम कर रहा था तभी पड़ोस के ही लोगों ने मारपीट की और धमकी देते हुए कहा कि दोबारा खेत में आओगे तो अंजाम बुरा होगा. उन्होंने बताया कि इसे लेकर थाने में आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन