सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, एक पटना रेफर

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, एक पटना रेफर

जमुई -मलयपुर मुख्य मार्ग स्थित खैरमा मोहल्ला के समीप सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन के चकमा देने के कारण एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

विज्ञापन

जमुई. जमुई -मलयपुर मुख्य मार्ग स्थित खैरमा मोहल्ला के समीप सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन के चकमा देने के कारण एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायल युवक को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक द्वारा गंभीर रूप से घायल एक युवक को प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये पटना रेफर कर दिया. जबकि दूसरे का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घायल युवक की पहचान बेगूसराय जिले के तेघरा गांव निवासी कृष्ण कुमार तथा मुंगेर जिले के सिंधिया गांव निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि दोनों युवक जमुई स्थित एक प्राइवेट बैंक में कार्यरत हैं और जमुई में किराये के मकान में रहता है. सोमवार की देर शाम किसी कार्य से मलयपुर गया था जहां से देर रात जमुई लौटने के दौरान खैरमा मोहल्ला के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चकमा दे दिया. जिस कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया. फिलहाल पटना रेफर किये गये युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन