दीपावली व छठ पर्व पर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 22 Aug 2025 9:18 PM

विज्ञापन

आगामी दुर्गा पूजा, दिवाली और लोक आस्था का महा पर्व छठ जैसे त्योहारों पर रेलवे ने पोत्तनूर-बरौनी और कोलकाता-मधुबनी के बीच दो पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

झाझा . आगामी दुर्गा पूजा, दिवाली और लोक आस्था का महा पर्व छठ जैसे त्योहारों पर रेलवे ने पोत्तनूर-बरौनी और कोलकाता-मधुबनी के बीच दो पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. जानकारी देते हुये आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी बी बाउरी ने बताया कि गाडी़ संख्या 06055 पोत्तनूर-बरौनी साप्ताहिक पूजा स्पेशल आगामी 06 सितंबर और 29 नवंबर के बीच प्रत्येक शनिवार को पोत्तनूर से दिन के 11:50 बजे प्रस्थान करेगी. तीसरे दिन अपराह्न 02:30 बजे बरौनी पहुंचेगी. यह 13 ट्रिप लगाएगी. इसी प्रकार गाडी़ संख्या 06056 बरौनी- पोत्तनूर साप्ताहिक पूजा स्पेशल आगामी 09 सितंबर और 02 दिसंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार को बरौनी से रात्रि के 11:45 बजे प्रस्थान करेगी. चौथे दिन सुबह 03:45 बजे पोत्तनूर पहुंचेगी. यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में बराकर, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे उपलब्ध होंगे. सूचना पदाधिकारी ने बताया कि गाडी़ संख्या 03187 कोलकाता-मधुबनी साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन आगामी 30 सितंबर से 25 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार को कोलकाता से रात्रि के 11:55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन अपराह्न 1:00 बजे मधुबनी जंक्शन पहुंचेगी. इसी प्रकार गाडी़ संख्या 03188 मधुबनी-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन आगामी 01 अक्टूबर से 26 नवंबर के बीच प्रत्येक बुधवार को मधुबनी से शाम 03:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 05:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी. यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा आदि स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे होंगे. दोनों दिशाओं में यह ट्रेन 9 ट्रिप लगाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन