ePaper

बाइक की आमने- सामने की टक्कर में दो घायल

Updated at : 04 Sep 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक की आमने- सामने की टक्कर में दो घायल

थाना क्षेत्र के सोहजाना में गुरुवार सुबह दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर से एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

झाझा. थाना क्षेत्र के सोहजाना में गुरुवार सुबह दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर से एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया. घायल की पहचान धपरी गांव निवासी राहुल कुमार व रूपेश कुमार के रूप में हुई है. घायल ने बताया कि बाजार से जरूरी कार्य निपटाकर अपने घर धपरी लौट रहे थे. इसी दौरान सोनो की दिशा में जा रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. दूसरे वाहन चालक घटना स्थल पर बाइक छोड़कर फरार हो गया. चिकित्सक ने दोनों घायलों को खतरे से बाहर बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन