ePaper

जमीन विवाद में हुई गोलीबारी में तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Updated at : 09 Oct 2025 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में हुई गोलीबारी में तीन लोगों को किया गिरफ्तार

चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के गंगटी गांव में बुधवार को जमीन विवाद में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

झाझा . चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के गंगटी गांव में बुधवार को जमीन विवाद में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि उक्त गांव निवासी अंग्रेज यादव ने आवेदन देते हुए बताया था कि जानकी यादव, रमेश यादव ,बबलू यादव समेत अन्य कई लोग जबरदस्ती मेरी जमीन पर बोरिंग करवा रहा था. मना किया तो उनलोगों ने गाली- गलौज करते हुए जान मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. घटना की गंभीरता को देखकर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू किया. इसी बीच बुधवार की रात्रि को छापेमारी कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि रंजीत यादव, रमेश यादव, बबलू यादव को देसी कट्टा व एक खाली खोखा के साथ गिरफ्तार किया है. इस कांड में कुल पांच लोग नामजद हैं. जिसमें तीन की गिरफ्तारी हुई है. छापेमारी में थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, संजीव कुमार, श्याम बिहारी दास के अलावा कई पुलिस पदाधिकारी व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन