ePaper

पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी व दो बच्चे घायल

Updated at : 17 Aug 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी व दो बच्चे घायल

सोनो-खैरा मुख्य मार्ग पर अमेठियाडीह के समीप रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

खैरा. सोनो-खैरा मुख्य मार्ग पर अमेठियाडीह के समीप रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. जबकि इस हादसे में उसकी पत्नी व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये. एक बच्चे की हालत काफी नाजुक बतायी जा रही है. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सोनेल गांव निवासी 45 वर्षीय गनौरी यादव, पिता टूना यादव के रूप में हुई है. जबकि इस घटना में गनौरी यादव की पत्नी सुमा देवी और उसके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल जमुई में चल रहा है. जानकारी के अनुसार, गनौरी यादव अपने परिवार के साथ बाइक से खैरा बाजार जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप उनकी बाइक से टकरा गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि गनौरी यादव की मौके पर ही मौत हो गयी. उसकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गये. बच्चों की उम्र 8 और 12 साल बतायी जा रही है. ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी. डॉक्टरों ने बच्चों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पत्नी सुमा देवी और उसके एक बेटे की की हालत नाजुक बनी हुई है. सूमा देवी का इलाज खैरा अस्पताल में चल रहा है. दूसरी ओर हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन