घर के पास खड़ी बाइक की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के मांगोंबंदर गांव में मंगलवार की देर रात चोरों ने घर के पास से एक मोटरसाइकिल की चोरी कर ली.
खैरा. थाना क्षेत्र के मांगोंबंदर गांव में मंगलवार की देर रात चोरों ने घर के पास से एक मोटरसाइकिल की चोरी कर ली. इसे लेकर मांगोबंदर गांव निवासी भगवान रावत ने खैरा थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि रोजाना की तरह मंगलवार की रात भी उन्होंने अपनी बाइक को घर के गेट पर खड़ा कर दिया और सपरिवार सोने चले गये. लेकिन सुबह जब उठे तो देखा कि उनकी मोटरसाइकिल गायब है. भगवान रावत ने बताया कि उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










