अतिक्रमित नाले से आहर का पानी की निकासी बंद, धान की फसल डूबी

Updated:
विज्ञापन
अतिक्रमित नाले से आहर का पानी की निकासी बंद, धान की फसल डूबी

सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण प्रखंड के अधिकांश आहर व पोखर पानी से लबालब हैं.

विज्ञापन

चकाई . सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण प्रखंड के अधिकांश आहर व पोखर पानी से लबालब हैं. रामचंद्रडीह पंचायत स्थित भगोन आहर का जलस्तर बढ़ने से आहर का पानी पिंड के ऊपर से बह रहा है. इस कारण आहर के आस पास स्थानीय किसानों की लगभग 20 एकड़ से अधिक जमीन में लगी धान की फसल पूरी तरह डूब गयी है. पिछले दो दिनों से ऐसी ही स्थिति बनी हुई है. वहीं स्थानीय प्रभावित किसान सीताराम पांडेय सहित कई किसानों ने बताया कि आहर से पानी का मुख्य निकास दक्षिण की और बने बड़े नाले से होकर होता था, लेकिन मुख्य नाले पर भगोन के कुछ ग्रामीण मकान एवं शौचालय बनाने से नाला जाम हो गया है. इस कारण आहर में बारिश से जमा पानी से धान की फसल पूरी तरह डूब गयी है. प्रभावित किसानों ने यह भी बताया कि इस आहर से पूर्व में लगभग 60 एकड़ से अधिक भूमि सिंचित होती थी और धान और गेंहू की खेती होती है. नाला अतिक्रमित से नाले से हर वर्ष स्थानीय धान की फसल पानी में डूब जाती है. किसानों ने सीओ राजकिशोर साह से आग्रह कर नाला पर बने अतिक्रमण को हटाने की मांग की है. सीओ ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी स्थानीय किसानों से मिली है. जल्द ही इस समस्या को दूर किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन