नहर में पलटा पिकअप, कोई हताहत नहीं

Updated:
विज्ञापन
नहर में पलटा पिकअप, कोई हताहत नहीं

थाना क्षेत्र अंतर्गत दोनहा गांव के समीप शुक्रवार को पिकअप वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे स्थित कुकुरझप केनाल में पलट गया.

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत दोनहा गांव के समीप शुक्रवार को पिकअप वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे स्थित कुकुरझप केनाल में पलट गया. दुर्घटना में चालक बाल-बाल बच गया. जानकारी के अनुसार, पिकअप (संख्या – बीआर 46 जी 6978) जमुई से किराना सामग्री लेकर लत्ता गांव की ओर जा रहा था. वाहन जैसे ही दोनहा गांव से आगे बढ़ा, केनूहट मोड़ के पास एक तीखे मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही दोपहिया गाड़ी को बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन नहर में जा गिरा. हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला. साथ ही वाहन से किराना सामग्री बाहर निकाला. केनाल में पानी होने के कारण अधिकांश सामान भीग चुके थे. घटना की सूचना मिलते ही लक्ष्मीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन