गुरमाहा में एसटीएफ ने नक्सलियों का स्मृति पिंड को किया ध्वस्त

Updated:
विज्ञापन
गुरमाहा में एसटीएफ ने नक्सलियों का स्मृति पिंड को किया ध्वस्त

स्थानीय थाना क्षेत्र के गुरमाहा गांव स्थित नदी किनारे बने मृत नक्सलियों के स्मृति पिंड को सोमवार को एसटीएफ और बरहट थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर ध्वस्त कर दिया.

विज्ञापन

बरहट. स्थानीय थाना क्षेत्र के गुरमाहा गांव स्थित नदी किनारे बने मृत नक्सलियों के स्मृति पिंड को सोमवार को एसटीएफ और बरहट थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर ध्वस्त कर दिया. इस दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गयी थी. गौरतलब है कि 31 मार्च 2026 को क्षेत्र को नक्सल मुक्त घोषित किये जाने के बावजूद यहां हार्डकोर नक्सलियों का यह स्मृति स्थल बना हुआ था. जिसे प्रशासनिक निर्देश पर हटाया गया. यह वही स्थान था जहां कभी पुलिस मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों की याद में शहादत दिवस मनाया जाता था. शीर्ष नक्सली नेता यहां जुटते थे. फूल अर्पित कर उन्हें शहीद बताते हुए सलामी दी जाती थी. इतना ही नहीं, इसी जगह पर नक्सलियों की जनअदालत भी लगती थी. जहां मुखबिरी के आरोप में अपने ही साथियों को सजा सुनाकर उनकी हत्या कर दी जाती थी. भीमबांध से जंगल के रास्ते करीब आठ किलोमीटर दूर स्थित यह इलाका लंबे समय तक नक्सली गतिविधियों का गढ़ रहा, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. ग्रामीणों के अनुसार, स्मारक हटने के बाद गांव में डर का माहौल खत्म हो गया है. वर्षों बाद यह मैदान बच्चों के खेलने के लिए खुल गया और बंजर पड़ी जमीन पर फिर से हरियाली नजर आने लगी है.अब गुरमाहा में खौफ नहीं, बल्कि सामान्य और सुरक्षित हैं. इस संबंध में बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार मृत नक्सलियों का स्मृति स्थल को ध्वस्त किया गया है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन