तेजस्वी ने राहुल को जननायक बताकर किया असली जननायक का अपमान

Updated:
विज्ञापन
तेजस्वी ने राहुल को जननायक बताकर किया असली जननायक का अपमान

नीरज कुमार एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान चकाई पहुंचे थे और चकाई मोड़ स्थित यात्री विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत की.

विज्ञापन

चकाई . जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा है कि अपने आप को जननायक बताने वाले राहुल गांधी नवमी फेल तेजस्वी यादव से वोटर अधिकार यात्रा के दौरान ट्यूशन ले रहे हैं जो कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ पूरे महागठबंधन के लिए हास्यसपद है. नीरज कुमार एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान चकाई पहुंचे थे और चकाई मोड़ स्थित यात्री विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा पर तंज करते हुए नीरज कुमार ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का मामला चुनाव आयोग का है. इससे एनडीए गठबंधन को कोई लेना-देना नहीं है. इसके बावजूद जननायक कर्पूरी ठाकुर को नीचा दिखाने के लिए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जननायक बनने के लिए वोटर अधिकार यात्रा पर हैं. उन्होंने कहा कि ईडी, नेशनल हेराल्ड का आरोपित भला जननायक कैसे हो सकता है. उन्होंने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान नवमी फेल तेजस्वी यादव से राहुल गांधी ट्यूशन लेने को मजबूर है जो हास्यास्पद है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं के पास बोलने के लिए कुछ भी नहीं बचा है. विपक्षी विधायकों के पास अपना फंड छोड़कर विकास गिनाने के लिए कुछ भी नहीं है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता जो अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं उनके घरों और मोहल्ले में भी नीतीश कुमार की सरकार ने बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, स्कूल सहित अन्य योजनाएं चलाई हैं. उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता नीतीश सरकार का खा भी रहे हैं और डकार भी नहीं रहे हैं यह सब नहीं चलने वाला है. लगभग 1 घंटे तक चकाई में रुकने के बाद मुख्य प्रवक्ता देवघर के लिए प्रस्थान कर गए. इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष सत्यतनारायण राय, प्रदीप राय, अभय पासवान, हर्ष नारायण सिंह, पैक्स अध्यक्ष पवन सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन