जमीन विवाद की रंजिश में गोलीबारी, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
जमीन विवाद की रंजिश में गोलीबारी, जांच में जुटी पुलिस

शहर में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस का एक और मामला सामने आया है. गुरुवार की शाम नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 में भूमि विवाद की रंजिश में गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

जमुई. शहर में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस का एक और मामला सामने आया है. गुरुवार की शाम नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 में भूमि विवाद की रंजिश में गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गयी. इस घटना में युवक बाल-बाल बच गया, जबकि आरोपित मौके से फरार हो गया. घटना महिसौड़ी स्थित वी-मार्ट के समीप की बतायी जा रही है. आरोप है कि वार्ड पार्षद सिम्पी सिंह के भतीजे रजनीश सिंह अपने सहयोगी किशन सिंह के साथ मिलकर गोतिया पर जानलेवा हमला किया. सूचना मिलते ही टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से दो खोखा व एक कारतूस बरामद किया. पीड़ित अंबर कुमार सिंह ने बताया कि मैं वी-मार्ट के पास खड़ा था, तभी बाइक पर सवार किशन सिंह और रजनीश सिंह वहां पहुंचे और किशन सिंह ने उसकी गर्दन पकड़ ली, जबकि रजनीश सिंह ने कुछ दूरी से उस पर लगातार दो गोलियां चलायीं. हालांकि वह किसी तरह बच निकला. शोर मचाने पर दोनों आरोपित मौके से फरार हो गये. पीड़ित ने बताया कि आरोपितों के साथ पहले से भूमि विवाद चल रहा है. इसी रंजिश में उसे जान से मारने की नीयत से हमला किया. इधर, पुलिस पूरे मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन