लंबित मामलों का निष्पादन शीघ्र करें : एसपी

एसपी विश्वजीत दयाल ने गुरुवार को बटिया स्थित आदर्श थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में पौधारोपण भी किया.
सोनो. एसपी विश्वजीत दयाल ने गुरुवार को बटिया स्थित आदर्श थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में पौधारोपण भी किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने थाने में दर्ज विभिन्न कांडों की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने थानाध्यक्ष सुजाता कुमारी को निर्देश दिया कि संवेदनशील और लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करें. एसपी ने बेहतर और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी के मनोबल को बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित व पुरस्कृत करने की बात कही. उन्होंने अधिकारियों और जवानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी लें. मौके पर एसडीपीओ झाझा राजेश कुमार, झाझा पुलिस अंचल निरीक्षक, एसआई दिलीप कुमार, एसआई विजय कुमार के अलावे पौधरोपण के समय इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मुख्य प्रबंधक सह भौगोलिक क्षेत्र पदाधिकारी रतन कुमार व रजनीश कुमार सहायक प्रबंधक सहित अन्य कई पदाधिकारी व पुलिसकर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










