ePaper

गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

Updated at : 09 Sep 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

गिद्धौर से मांगोबंदर भाया धोबघट, निजुआरा गांव को जोड़ने वाली सड़क निर्माण कार्य में बरती जा रही अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

गिद्धौर. गिद्धौर से मांगोबंदर भाया धोबघट, निजुआरा गांव को जोड़ने वाली सड़क निर्माण कार्य में बरती जा रही अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया. धोबघट, निजुआरा, मांगोबंदर, धनियाठिका, मौरा सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने विभागीय संवेदक पर घटिया मैटेरियल इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए सड़क कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाये. ग्रामीणों ने कहा कि लंबे अरसे के बाद इस महत्वपूर्ण सड़क का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन प्राक्कलन के अनुरूप मटेरियल का प्रयोग नहीं किया जा रहा. सड़क पर बिछाए गए मेटल में डस्ट की मात्रा अधिक है, जिससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित होगी. साथ ही निर्माण स्थल पर जानकारी संबंधी बोर्ड भी संवेदक द्वारा नहीं लगाया गया है. किसान नेता कुणाल सिंह ने कहा कि यदि विभागीय नियमों के अनुसार निर्माण कार्य नहीं हुआ, तो सड़क जल्द ही खराब हो जायेगी. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन