हनुमान मंदिर स्थापना को लेकर निकली कलशयात्रा

सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहा पंचायत के सलैया गांव में श्रीश्री 108 हनुमान मंदिर की स्थापना, प्राण-प्रतिष्ठा एवं रामधुन यज्ञ को लेकर मंगलवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी.
झाझा. सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहा पंचायत के सलैया गांव में श्रीश्री 108 हनुमान मंदिर की स्थापना, प्राण-प्रतिष्ठा एवं रामधुन यज्ञ को लेकर मंगलवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी. धार्मिक वातावरण में निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. कलश यात्रा सलैया गांव से गाजे-बाजे और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ प्रारंभ होकर झाझा स्थित गणेशी मंदिर घाट पहुंची, जहां विद्वान आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल पूजन कराया गया. इसके बाद श्रद्धालुओं ने उलाय नदी के पवित्र जल से कलश भरकर मंदिर परिसर के लिए प्रस्थान किया. युवा सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र यादव एवं जयनारायण यादव ने बताया कि शोभायात्रा में 301 कन्याएं शामिल हुईं. आयोजकों ने जानकारी दी कि 25 फरवरी को जलाधिवास, पुष्पाधिवास एवं अन्नाधिवास की धार्मिक विधियां संपन्न कर 24 घंटे का अष्टयाम प्रारंभ होगा, जो अगले दिन हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




