ePaper

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर निकाली गयी विशाल शोभायात्रा

Updated at : 16 Aug 2025 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर निकाली गयी विशाल शोभायात्रा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के मौके पर धपरी मोड़ से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा का उद्घाटन नप अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष विपिन कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता राजीव कुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव, मनीष कुमार यदुवंशी समेत कई लोगों ने फीता काटकर व नारियल फोड़ कर किया.

विज्ञापन

झाझा. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के मौके पर धपरी मोड़ से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा का उद्घाटन नप अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष विपिन कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता राजीव कुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव, मनीष कुमार यदुवंशी समेत कई लोगों ने फीता काटकर व नारियल फोड़ कर किया. इस दौरान स्थानीय युवकों ने अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र एवं अन्य उपहार देकर किया. इस दौरान उत्साही युवक हाथों में पताका, ध्वज लिए धपरी मोड़ से निकलकर सोहजाना, पेट्रोल पंप, कर्पूरी चौक, बस स्टैंड, फाड़ी चौक, गांधी चौक, दुर्गा मंदिर चौक, रेलवे स्टेशन चौक होते हुए पुनः धापरी मोड पहुंचा. मौके पर शोभायात्रा के अध्यक्ष मनीष यदुवंशी, उपाध्यक्ष सुनील यादव, सक्रिय सदस्य विकास यादव, सुरेंद्र यादव, संकेत यादव, वरुण शर्मा, नवीन कुमार, मंटू गुप्ता, पिंकू बरनवाल, पवन राम, ईश्वर यादव, ललन यादव, कामदेव यादव समेत दर्जनों युवक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन