शव आते ही शोक में डूबे लोग, परिवार सदस्यों के विलाप से माहौल हुआ गमगीन

Updated:
विज्ञापन

सोनो निवासी प्रियांशु की सिमुलतला में सड़क दुर्घटना से हो गयी थी मौत

विज्ञापन

सोनो. सिमुलतला में रविवार को बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से घायल सोनो निवासी युवक प्रियांशु पांडेय (19) की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गयी. मृतक युवक का शव सोनो स्थित उनके घर पहुंचते ही परिवार सदस्यों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया. प्रियांशु की मां और तीनों बहनों के विलाप से लोगों की आंखें नम हो रही थी. पिता अशोक पांडेय कभी आकाश की ओर, तो कभी शव की ओर देख रहे थे. जैसे ईश्वर से पूछ रहे हों कि इतनी कठोर सजा उन्हें क्यों मिली. बदहवास चीत्कार करती मां को संभालने वाली महिलाएं खुद अपने आंसू नहीं रोक पा रही थी. बड़ा भाई अजित कभी परिवार सदस्यों को संभाल रहा था, तो कभी अपने अनुज का शव देख खुद भावुक हो जा रहा था. परिवार के सदस्यों ने बताया कि प्रियांशु सिमुलतला के समीप स्थित अपने बहन के घर गया था. वहां से उसे देवघर जाना था. उसके बहनोई देवघर में थे. बाइक लेकर वह सिमुलतला स्टेशन जाने के लिए निकला परंतु सिमुलतला के समीप ही किसी दूसरे बाइक ने उसे टक्कर मार दी. और वह सड़क के किनारे जा गिरा. स्थानीय लोग उसे नजदीक के किसी चिकित्सक के पास ले गये, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे झाझा ले जाया जाने लगा, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन