ePaper

टाटा-बक्सर एक्सप्रेस में शराब पीकर हंगामा करते पेंट्री कार प्रबंधक गिरफ्तार

Updated at : 09 Oct 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
टाटा-बक्सर एक्सप्रेस में शराब पीकर हंगामा करते पेंट्री कार प्रबंधक गिरफ्तार

टाटा-बक्सर एक्सप्रेस में गुरुवार को शराब पीकर हंगामा करते पेंट्रीकार प्रबंधक अजीत कुमार सिंह को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

झाझा. टाटा-बक्सर एक्सप्रेस में गुरुवार को शराब पीकर हंगामा करते पेंट्रीकार प्रबंधक अजीत कुमार सिंह को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया. जानकारी देते हुए जीआरपी थानाध्यक्ष बृंद कुमार ने बताया ट्रेन के एसी कोच में यात्रा के दौरान एक व्यक्ति शराब के नशे में यात्रियों से उलझने और चिल्लाने लगा. यात्रियों की सूचना पर जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची. रेल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को पकड़ लिया. ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई. तभी उसे गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि वह ट्रेन की पेंट्रीकार में मैनेजर है. रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन