ePaper

कार्य में ढिलाई बरतने वाले अधिकारी लाएं सुधार

Updated at : 20 Jun 2024 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
कार्य में ढिलाई बरतने वाले अधिकारी लाएं सुधार

दिशा की बैठक में सांसद ने की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा

विज्ञापन

जमुई. नवनिर्वाचित सांसद अरुण कुमार भारती गुरुवार को दिशा की बैठक में शामिल हुए. सांसद निर्वाचित होने के बाद यह अरुण कुमार भारती की पहली बैठक थी. अपनी पहली ही बैठक में ही सांसद ने अधिकारियों की जमकर क्लास लगा दी. दरअसल गुरुवार को समाहरणालय के संवाद कक्ष में दिशा की बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान सांसद अरुण कुमार भारती ने बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक का आयोजन प्रत्येक तीन माह के अंतराल पर किया जाता है और अधिकारियों से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति की रिपोर्ट ली जाती है. बैठक के दौरान सांसद ने स्वास्थ्य विभाग, बिजली, नगर परिषद समेत कई अन्य विभागों के अधिकारियों को कार्य में लापरवाही बरतने पर लताड़ लगायी. कार्य में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे अपना रवैया बदल लें, उनका ढीला-ढाला रवैया नहीं चलेगा. इसी के साथ संतोषजनक काम करने वाले अधिकारियों की खूब तारीफ की. सांसद को बैठक में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों ने सरकार द्वारा घोषित कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर रिपोर्ट कार्ड समर्पित किया. इस दरम्यान कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गयी और इसकी पूरी जानकारी ली गयी. सभी विभागीय अधिकारियों ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. सांसद ने दिशा की बैठक में स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, पेयजल आपूर्ति, बिजली, खनन, उत्पाद, कृषि, ग्रामीण विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि के कार्यों पर ज्यादा फोकस किया और हालिया स्थिति को जाना. उन्होंने इस बाबत कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये, ताकि जनता को परेशानी से बचाया जा सके. डीएम राकेश कुमार ने दिशा की बैठक में सांसद अरुण कुमार भारती को पुष्प गुच्छ देकर उनकाे सम्मानित किया. डीएम ने उन्हें विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और उपलब्धियों को गिनाया. डीएम ने स्वीकृत योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय-सीमा के भीतर पूरा कर लिए जाने की बात कही. वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन ने जिले में विधि- व्यवस्था दुरुस्त रहने की जानकारी दी व कहा कि अमन-चैन का माहौल कायम है. नक्सलियों और अपराधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है. बैठक में थे मौजूद: बैठक में जमुई विधायक श्रेयसी सिंह, सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी, जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी, नगर परिषद अध्यक्ष मो हलीम, डीएफओ तेजस जायसवाल, एडीएम सुभाष चंद्र मंडल, डीडीसी सुमित कुमार, एसडीएम अभय कुमार तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. कुमार महेंद्र प्रताप, डीईओ राजेश कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी विनोद कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता ई. शिवशंकर दयाल, आलोक कुमार ठाकुर, बीजेपी जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो, लोजपा (रा) जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, हम जिलाध्यक्ष दामोदर मांझी, रालोजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार मंडल सहित अधिकांश विभागीय अधिकारी बैठक में उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन